3rd ODI: अनलकी रहे केएल राहुल, मुल्डर की गेंद पर इस तरह हुए कैच आउट, देखें Video
भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अनलकी रहे। उन्हें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) ने विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के हाथों कैच आउट करवा दिया। बोलैंड पार्क, पार्ल में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका के…
भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अनलकी रहे। उन्हें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) ने विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के हाथों कैच आउट करवा दिया। बोलैंड पार्क, पार्ल में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का 19वां ओवर करने आये वियान मुल्डर ने 5वीं गेंद लेंथ पर और लेग स्टंप की ओर डाली। राहुल ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि उनका शॉट अंडरएज हो गया और गेंद जांघ के पैड से टकराकर सीधे विकेटकीपर क्लासेन के दस्तानों में चली गयी। राहुल ने 35 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन बनाये।
#KLRahul 21(35) run banakar hue out #SAvsIND pic.twitter.com/UFvY0V28mO
— niteesh pratap singh (@niteeshprataps1) December 21, 2023
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।