3rd ODI: रजत पाटीदार डेब्यू पर हुए सस्ते में आउट, ऐसे हुए बर्गर की गेंद पर बोल्ड, देखें Video
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में डेब्यूटेंट रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को बोल्ड कर दिया। रजत मैच में अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। बोलैंड पार्क, पार्ल में…
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में डेब्यूटेंट रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को बोल्ड कर दिया। रजत मैच में अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। बोलैंड पार्क, पार्ल में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यह सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर चल रही है।
पारी का 5वां ओवर करने आये बर्गर ने चौथी गेंद रजत को तेज ओवरपिच डाली। रजत ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद टप्पा खाके अंदर की तरफ स्विंग हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए लेग स्टंप से जा टकराई। रजत ने इस मैच में 16 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये।
#RajatPatidar 16(22)#INDvsSA pic.twitter.com/ehQVO95m6g
— niteesh pratap singh (@niteeshprataps1) December 21, 2023
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।