BAS के मालिक ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कहा- उन्होंने करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया
इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है। धोनी जितने बेहतरीन क्रिकेटर है उतने ही अच्छे इंसान भी है। क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी BAS के मालिक सोमी कोहली ने धोनी की…
इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है। धोनी जितने बेहतरीन क्रिकेटर है उतने ही अच्छे इंसान भी है। क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी BAS के मालिक सोमी कोहली ने धोनी की दरियादिली का खुलासा किया है। सोमी ने बताया कि धोनी ने फ्री में अपने बल्ले पर BAS के स्टिकर लगाए थे। अगर वो चाहते तो वो करोड़ों रुपये की डील भी कर सकते थे। आपको बता दे कि धोनी आखिरी बार भारत के लिए ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में दिखाई दिए थे। तो आखिरी बार धोनी ने बीएएस कंपनी के बल्ले से ही खेला था। इसी कंपनी ने धोनी के करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें स्पॉन्सर किया था।