1st Test Day 3: इंग्लैंड की दूसरी पारी में तूफानी बल्लेबाजी,भारत के खिलाफ लंच तक 15 ओवर में ठोके 89 रन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल में खेला जा पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 15 ओवर 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 101 रन पीछे है। पहले…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल में खेला जा पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 15 ओवर 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 101 रन पीछे है। पहले सत्र के अंत पर बेन डकेट (38) और ओली पोप (16) नाबाद पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड को एकमात्र झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा जो 33 रन में 31 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 436 रन बनाकर 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 86 रन और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन बनाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम तीसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन से आगे खेलने उतरी थी।
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा टॉम हार्टले,रेहान अहमद ने 2-2 विकेट और जैक लीच ने 1 विकेट लिया।
जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स ने 88 गेंदों में 70 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
England Came Out All Guns Blazing After Bowling India Out!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 27, 2024
Live #INDvENG Score @ https://t.co/1wqExvqQFc pic.twitter.com/seKYID9Q0x