IND vs ENG: तीसरे टी-20 में पलटवार को तैयार अंग्रेज, देखें इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड को भारत के हाथों दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हार मिली। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने कुछ छोटी-छोटी गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में उठाना पड़ा।
टीम के गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण नहीं खेल पाए और उनकी जगह टीम में शामिल…
इंग्लैंड को भारत के हाथों दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हार मिली। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने कुछ छोटी-छोटी गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में उठाना पड़ा।
टीम के गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण नहीं खेल पाए और उनकी जगह टीम में शामिल हुए टॉम कुरेन ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने खूब रन दिए। ऐसे में कप्तान इयोन मोर्गन अगले मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं।
भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-
जेसन रॉय, जोस बटलर(विकेटकीपर),डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन(कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुरेन/मोईन अली, क्रिस जोर्डन, आदिर राशिद