प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या कर सकते हैं वनडे डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ 18 सदस्यीय दल की जल्द होगी घोषणा
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 मार्च को पुणे में होगा।
बहुत जल्द ही इस वनडे सीरीज के लिए भारत के 18 सदस्यी दल का ऐलान होने वाला है। इस बार घरेलू टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नेशनल…
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 मार्च को पुणे में होगा।
बहुत जल्द ही इस वनडे सीरीज के लिए भारत के 18 सदस्यी दल का ऐलान होने वाला है। इस बार घरेलू टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नेशनल टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
लेकिन इसी बीच आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार वनडे सीरीज के लिए कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुलावा आ सकता है। हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या भी वनडे सीरीज में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
क्रुणाल ने भी हाल ही बीते विजय हजारे ट्रॉफी में 2 नाबाद शतक जमाने के अलावा 2 शानदार अर्धशतक लगाने का भी कारनामा किया।