इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन इस साल के अंत में 19 दिसंबर को हो सकता है और इसका आयोजन इस बार भारत के बाहर दुबई में हो सकता है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपने को कहा गया है। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक ऑक्शन पूल जारी किया जाएगा।
स्पोर्ट स्टार की खबर के अनुसार फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन की तय तारीख की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह सूचना दी गई है कि इसका आय़ोजन 15 से 20 दिसंबर के बीच हो सकता है।
हर टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स जिसे पीछे सीजन बढ़ाया गया था। हालांकि किस टीम के पास ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कितने पैसे होंगे, यह इस पर निर्भर करेगा की टीम किस खिलाड़ी को रिटेन और रिलीज करती है।
इसके अलावा वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दिसंबर महीने की शुरूआत में हो सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।