इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वो चार टीमें चुनी हैं जो 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। बता दें कि ये मेगा टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत की मेजबानी में खेला जाएगा और पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 48 साल के वॉन ने अपनी टीम इंग्लैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल के लिए चुना है।
वॉन ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा: “ इस हफ्ते वर्ल्ड कप शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता। मेरे 4 सेमीफाइनलिस्ट होंगे.. इंग्लैंड,साउथ अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान।
Can’t wait for the World Cup to start this week .. My 4 semi finalists will be … England South Africa India Pakistan .. #CWC2023
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 2, 2023
बता दें कि जोस बटलर की अगुआई में इंग्लैंड की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी।
दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 4 सेमीफाइनलिस्ट
युवराज सिंह: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका
एडम गिलक्रिस्ट: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
ग्लेन मैकग्राथ: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और भारत
शेन वॉटसन: ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान
गौतम गंभीर: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड
सुफ़ पठान: भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान
सुनील गावस्कर: भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका
मुथैया मुरलीधरन: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
जैक्स कैलिस: भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका
क्रिस गेल: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
संजय मांजरेकर: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
रॉबिन उथप्पा: भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान
इरफ़ान पठान: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका
हाशिम अमला: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड
सौरव गांगुली: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड
वीरेंद्र सहवाग: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान