लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में नहीं चुना जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली लाबुशेन को नहीं चुने जाने की पुष्टि की है।
जॉर्ज बेली ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेशनल सिलेक्शन पैनल ने लाबुशेन को हटाने का फैसला किया है ताकि वह शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड की कप्तानी कर सकें।
बेली ने कहा, "हम निश्चित रूप से पहले टेस्ट और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मार्न को नहीं चुनेंगे। मैं यह बात इसलिए साफ करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि टीम में उसकी जगह को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं या लगाए जा चुके हैं। मुझे लगता है कि इससे उसे थोड़ी जगह मिलती है और शील्ड क्रिकेट के अगले राउंड में काम करते समय कुछ अंदाजे साफ हो जाते हैं। हम शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड के पूरा होने के बाद बाकी टीम को चुनेंगे।"