रोहित शर्मा के दम पर मुंबई इंडियंस मजबूत स्थिति में,10 ओवरों में बनाए 1 विकेट पर 88
मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के फाइनल में दिल्ली कैपटिल्स द्वारा रखे गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक ने रोहित शर्मा…
मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के फाइनल में दिल्ली कैपटिल्स द्वारा रखे गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने डी कॉक को आउट किया। डी कॉक ने 12 गेंदों 20 रन बनाए।
उनके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने आते ही तूफानी रूप अपनाया और एक चौका, एक छक्का लगाया। वह अभी तक 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान रोहित 30 गेंदों पर दौ चौके और चार छक्के की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
दिल्ली के ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।
अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं।
मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।