मुंबई इंडियंस ने जीता IPL 2020, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदकर पांचवीं बार बनी चैंपियन
कप्तान रोहित शर्मा (68 रन) के धमाकेदार अर्धशतक औऱ ट्रेंट बोल्ट (3/30) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 की चैंपियन बन गई है। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का सपना तोड़कर मुंबई इंडिंयस ने पांचवीं बार आईपीएल…
कप्तान रोहित शर्मा (68 रन) के धमाकेदार अर्धशतक औऱ ट्रेंट बोल्ट (3/30) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 की चैंपियन बन गई है। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का सपना तोड़कर मुंबई इंडिंयस ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर औऱ ऋषभ पंत के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 8 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली।
दिल्ली की शुरूआत खराब रही और टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ 22 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद अय्यर और पंत ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। लेकिन पंत के आउट होने के बाद कोई और बल्लेबाज कप्तान अय्यर का साथ नहीं दे सका। जिसके चलते आखिरी के 5 ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं बटोर सकी।
मुंबई इंडियंस के लिए बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिया।