QUE vs PES: इफ्तिखार अहमद ने ठोका अर्धशतक, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जालमी को दिया 155 रनों का लक्ष्य
QUE vs PES: पाकिस्तान सुपर लीग का 9वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जालमी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पेशावर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने स्टार विस्फोटक बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमद की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम…
QUE vs PES: पाकिस्तान सुपर लीग का 9वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जालमी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पेशावर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने स्टार विस्फोटक बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमद की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 154 रन बनाए हैं।
इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों के दम पर 50 रन बनाए। इफ्तिखार के अलावा आखिरी ओवरों में कैरेबियाई खिलाड़ी ओडियन स्मिथ ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया और 12 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का जड़कर 25 रन बना डाले। कप्तान सरफराज ने 30 गेंदों पर 39 रन बनाए। इन पारियों के दम पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर के सामने 20 ओवर में कुल 155 रनों का लक्ष्य रखा है।
पेशावर के लिए अस्मान कादिर ने 2 विकेट झटके। जेम्स नीशम और अरशद इकबाल ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।