रोहित शर्मा ने कप्तानी में की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी, 50 साल के इतिहास में तीसरी बार हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मे मिली 6 विकेट की जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित पहले चार टेस्ट मैच में जीतने भारत के दूसरे औऱ दुनिया के नौंवे कप्तान बन गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट के पिछले…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मे मिली 6 विकेट की जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित पहले चार टेस्ट मैच में जीतने भारत के दूसरे औऱ दुनिया के नौंवे कप्तान बन गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट के पिछले पचास साल के इतिहास एमएस धोनी, बाबर आजम और रोहित शर्मा ने ने बतौर कप्तान पहले चार टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया है।
रोहित की कप्तानी में भारत ने इससे पहले श्रीलंका को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैच जीतने के बाद रोहित ने धोनी और आजम की बराबरी कर ली है।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में रोहित को अपने कप्तान रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका होगा।