IND W vs SL W: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, इस 17 साल की भारतीय स्टार को मिला डेब्यू का मौका
India Women vs Sri Lanka Women 5th T20: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मंगलवार (30 दिसंबर) को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस…
India Women vs Sri Lanka Women 5th T20: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मंगलवार (30 दिसंबर) को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
मेजबान भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में पहले ही 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब टीम इंडिया की निगाहें आखिरी मुकाबला जीतकर श्रीलंका का व्हाइट वॉश करने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा।