T20 World Cup 2026: भारत के सुपर-8 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल तय, जानिए किन टीमों से होगी टक्कर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के लिए भारत के सभी मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई है। जिम्बाब्वे के अगले दौर में पहुंचते ही भारत के ग्रुप की टीमों पर मुहर लग गई। अब टीम इंडिया खिताब बचाने के मिशन में तीन मजबूत टीमों से भिड़ेगी। हर…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के लिए भारत के सभी मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई है। जिम्बाब्वे के अगले दौर में पहुंचते ही भारत के ग्रुप की टीमों पर मुहर लग गई। अब टीम इंडिया खिताब बचाने के मिशन में तीन मजबूत टीमों से भिड़ेगी। हर मैच सेमीफाइनल की राह तय करने में बेहद अहम होगा।
पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने वाली भारत टीम अपने शानदार फॉर्म के साथ अगले दौर में उतरेगी। अब भारत को सुपर-8 के ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।
इस ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज़ और जिम्बाब्वे टीम शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण से क्वालीफाई कर ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस मैच के रद्द होते ही सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया।
भारत अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा। इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी, जबकि आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेला जाएगा।
तीनों ही मुकाबले भारत के लिए बेहद अहम होंगे, क्योंकि इन्हीं मैचों के नतीजे से तय होगा कि टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं। शानदार लय में चल रही टीम इंडिया से फैंस को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।