NZ vs CAN: कनाडा के युवराज ने ठोका शतक, न्यूजीलैंड को मिला 174 रनों का लक्ष्य
NZ vs CAN, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार, 17 फरवरी को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां कनाडा की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा की शतकीय पारी के दम…
NZ vs CAN, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार, 17 फरवरी को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां कनाडा की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में 19 साल के युवराज सामरा ने कनाडा के लिए 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 110 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कैप्टन दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। इन सभी के दम पर कनाडा ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।
बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जेमीसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया। यहां से कीवी टीम को मुकाबला जीतने के लिए 174 रनों का टारगेट हासिल करना होगा।
ऐसी है दोनों टीमें
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी।
कनाडा प्लेइंग इलेवन: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), जसकरण सिंह, साद बिन जफर, डिलन हेलिगर, शिवम शर्मा, अंश पटेल।