NZ vs CAN: कनाडा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
NZ vs CAN, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार, 17 फरवरी को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है।…
NZ vs CAN, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार, 17 फरवरी को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। बताते चलें कि न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर बीमार हैं जिस वजह से आज टीम की कैप्टेंसी डेरिल मिचेल करेंगे।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी।
कनाडा प्लेइंग इलेवन: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), जसकरण सिंह, साद बिन जफर, डिलन हेलिगर, शिवम शर्मा, अंश पटेल।