Dipendra Singh Airee ने मैच जिताऊ पारी खेल टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के लिए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले (Image Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दबाव भरे हालात में नाबाद अर्धशतक ठोककर नेपाल को ऐतिहासिक जीत दिलाई। साथ ही ऐरी टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के लिए इतिहास रचते हुए ऐसा वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला मंगलवार (17 फरवरी) को नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में 12 साल बाद यादगार जीत दर्ज की।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान रोहित पौडेल की टीम के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 50 रन ठोक दिए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे।