IPL 2024: क्या CSK की कप्तानी छोड़ने का फैसला धोनी का था, हेड कोच फ्लेमिंग ने उठाया इस राज से पर्दा
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है और युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंपी गयी है। क्या कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका खुद का था या उन्हें हटाया गया था। इस…
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है और युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंपी गयी है। क्या कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका खुद का था या उन्हें हटाया गया था। इस पर फ्रेंचाइजी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला धोनी का था।