IPL 2024: धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने लुटाया अपना प्यार, शेयर की ये प्यारी तस्वीर
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तान बना दिया। इस पर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और धोनी की एक फोटो शेयर करते हुए स्पेशल मैसेज…
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तान बना दिया। इस पर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और धोनी की एक फोटो शेयर करते हुए स्पेशल मैसेज भेजा है। कुछ समय पहले रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। ऐसे में आगामी सीजन में दो दिग्गज धोनी बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देने वाले है।
सीएसके ने गुरुवार को घोषणा की कि दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2024 सीजन के ओपनर से पहले फ्रेंचाइजी के नए कप्तान होंगे। इसके कुछ समय रोहित शर्मा, ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में रोहित ने अपनी और धोनी की हाथ मिलाते हुए तस्वीर पोस्ट कर रखी थी। इसके अलावा उसके नीचे हाथ मिलाते हुए की एक इमोजी भी बनाई थी।
Rohit Sharma Instagram story for MS Dhoni.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 21, 2024
- Two of the greatest captains of the IPL. pic.twitter.com/nhxNhPVmvq