Sahan Arachchige Catch Video: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत-श्रीलंका (IND vs Sl Semi Final) के बीच बुधवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था। इस मुकाबले में लंकाई कप्तान सहन अराचिगे (Sahan Arachchige) ने शिवम दुबे (Shivam Dube) का फ्लाइंग कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सहन अराचिगे ने उड़कर पकड़ा कैच: ये घटना भारतीय पारी के 19वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए थरिंदु रत्नायके गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने कवर की तरफ जोरदार ड्राइव शॉट खेला। दुबे के बैट से बॉल टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी। पहली नज़र में सभी को लगा कि शिवम दुबे को आराम से बाउंड्री मिल जाएगी, लेकिन तभी अराचिगे ने करिश्मे को अंजाम दिया।
लंकाई कप्तान कवर की पॉजिशन पर ही तैनात थे और उन्होंने गेंद को हवा में देखकर गज़ब की फुर्ती दिखाई। उन्होंने अपनी बाईं ओर डाइव किया और आखिरी मौके पर हवा में गेंद को लपक लिया। जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो पूरी तरह हवा में थे। ये एक सुपरमैन स्टाइल फ्लाइंग कैच था। आप नीचे इसका वीडियो देख सकते हो।