एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी (एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी)
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है।
भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था।
मेंस टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों से सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो गया है। टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 11वीं बार 100 से ज्यादा रनों की जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने इस मामले में कनाडा (10) को पीछे छोड़ा है।