मुंबई इंडियंस के लिए आई बड़ी अच्छी खबर, इस धाकड़ ऑलराउंडर ने IPL 2025 के लिए वापसी की पुष्टि की
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के बाकी बचे मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे। जैक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिकट की फोटो पोस्ट कर आईपीएल के लिए वापस भारत लौटने की पुष्टि की।
…

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल एक हफ्ते के लिए सस्पेंड हुआ था, जिसके चलते कई विदेशी खिलाड़ी वापस अपने वतन लौट गए थे।
मुंबई इंडियंस की टीम 14 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है औऱ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है अगर मुंबई प्लेऑफ में क्वालीफाई करती है तो जैक्स उपलब्ध रहेंगे या नहीं। क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ 29 मई से शुरू होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा है।
WILL JACKS IS COMING TO INDIA. pic.twitter.com/n4Q7LCXZLy
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2025
बता दें कि जैक्स ने मौजूदा सीजन में गेंद औऱ बल्ले से अहम योगदान दिया है। उन्होंने 11 मैच में 195 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी अपने खाते में डाले।