World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही हिटमैन ने तोड़ा सचिन और कपिल देव का महारिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 31वां शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने अब वर्ल्ड कप में सबसे तेज 7 शतक लगा दिए है। वहीं दिग्गज सचिन के नाम वनडे में 6 शतक दर्ज…
वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 31वां शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने अब वर्ल्ड कप में सबसे तेज 7 शतक लगा दिए है। वहीं दिग्गज सचिन के नाम वनडे में 6 शतक दर्ज है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में शतक जड़ते ही वो वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे। उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव के द्वारा लगाए गए सबसे तेज शतक को पछाड़ दिया।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
World cup started in 1975.
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2023
No other player has scored 7 World Cup hundreds other than Rohit Sharma.
- The Greatest ever.....!!!! pic.twitter.com/sClOLwnyzp
7- रोहित शर्मा (19 पारी)
6- सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
5- रिकी पोंटिंग (42 पारी)
5- कुमार संगाकारा (35 पारी)
4- डेविड वॉर्नर (19 पारी)
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक
Fastest century for India in the World Cup:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 11, 2023
Rohit Sharma - 63 balls.
Kapil Dev - 72 balls.
- Take a bow, Hitman! pic.twitter.com/kAX8A7Ic9u
63 गेंद- रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023
72 गेंद- कपिल देव बनाम ज़िम्बाब्वे, वर्ल्ड कप 1983
81 गेंद- वीरेंद्र सहवाग बनाम बरमूडा, वर्ल्ड कप 2007
83 गेंद- विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप 2011
सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक
45 - सचिन तेंदुलकर
29 - रोहित शर्मा
28 - सनथ जयसूर्या
27- हाशिम अमला
25 - क्रिस गेल