युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो अब वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच से पहले वो ये उपलब्धि हासिल करने से मात्र 14 रन दूर थे। उन्होंने ये उपलब्धि 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारते हुए हासिल कर लिया।
गिल, जिन्हें हाल ही में सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में नामित किया गया था, उन्होंने 38 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा छुआ। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम था जिन्होंने 2011 में भारत के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में मैच के दौरान 40 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के रासी वैन डेर डुसेन है जिन्होंने 45 पारियों में 2000 रन बनाये थे।
Shubman Gill is the fastest ever to score 2000 runs in ODI history.
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 22, 2023
- Shubman Gill, The Star of World Cricket. pic.twitter.com/UAdVmAMzj3