New Delhi: Punjab CM Bhagwant Mann at Parliament on the third day of the Winter Session, in New Delh (Image Source: IANS)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में हॉकी के गौरव को बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का गुरुवार को संकल्प लिया।
अपने आवास पर मेन्स हॉकी वल्र्ड कप की ट्राफी का स्वागत करने वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने हॉकी के क्षेत्र में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राज्य के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
अपने देशव्यापी दौरे के तहत 13 जनवरी, 2023 से ओडिशा में शुरू होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी बुधवार को अमृतसर (पंजाब) पहुंची।