Hulunbuir: Hero Asian Champions Trophy 2024 between India and Pakistan (Image Source: IANS)
Hero Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। टीम का फोकस एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग पर है। 24 सदस्यीय भारतीय टीम इस आयोजन को हॉकी विश्व कप और एशियन गेम्स की तैयारी के रूप में देख रही है।
होबार्ट लेग का आयोजन 20 से 25 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया हॉकी सेंटर में होना है। भारतीय टीम का मुकाबला स्पेन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।
भारतीय टीम 21 फरवरी को स्पेन के खिलाफ होबार्ट में अपना कैंपेन शुरू करेगी। दूसरा मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया, तीसरा मैच 24 फरवरी को स्पेन और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच के साथ ही होबार्ट लेग समाप्त होगा।