Lucknow: Badminton players Dhruv Kapila and Tanisha Crasto compete in a mixed doubles match of the S (Image Source: IANS)
Syed Modi International Badminton Championship: भारत की शीर्ष मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के फुवानत होरबानलुएकिट और बेन्यापा ऐमसार्ड को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया। उन्होंने पहला गेम 21-14 से जीता, हालांकि थाई जोड़ी ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-11 से अपने नाम किया। निर्णायक गेम में ध्रुव और तनिषा ने 21-15 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।
अब अगले दौर (राउंड ऑफ 16) में उनका सामना मलेशिया की जोड़ी चेंग तांग जीए और तोह ई वीई से होगा, जिनके खिलाफ भारतीय जोड़ी का रिकॉर्ड 0-2 है।