Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में देश को दो मेडल हाथ लगे। नीरज चोपड़ा ने (85.83 मीटर) ने सिल्वर जीता, जबकि यशवीर सिंह (85.41) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज (89.75 मीटर) ने खिताब अपने नाम किया।
ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.97 की दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने 85.83 मीटर की दूरी तय करते हुए सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। तीसरे और चौथे प्रयास में नीरज ने क्रमश: 81.29 मीटर और 80.73 मीटर की दूरी तय की। गोल्ड मेडल विजेता रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर की दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, यशवीर सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर दूरी का थ्रो किया। इसके बाद अगले प्रयास में 81.33 मीटर की दूरी तय की। उन्होंने पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर थ्रो किया, लेकिन अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था।