Commonwealth games 2026
CWG 2026: 'देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है', राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन ऐतिहासिक रहा। जूडो और डेकाथलॉन के खेल में भारत ने पहली बार मेडल जीता। वहीं, जैवलिन थ्रो में देश को दोहरी खुशी मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को सिल्वर और यशवीर सिंह को ब्रॉन्ज जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने देश को गर्व महसूस कराया और खुशी दी है। पोडियम पर आपकी यह यादगार दोहरी जीत आपके अटूट समर्पण और खेल में आपकी असाधारण उत्कृष्टता को दर्शाती है। आपकी उत्कृष्टता की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे और देश के लिए और भी सम्मान लाए।"
Related Cricket News on Commonwealth games 2026
-
CWG 2026: एक दिन में छह मेडल जीतकर भी 10वें स्थान पर भारत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार
Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन यादगार रहा। जूडो में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। वहीं, जैवलिन थ्रो में ...
-
CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल के साथ इतिहास रचा
Commonwealth Games: तेजस्विन शंकर ने शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 'डेकाथलॉन' में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हाई जंपर से डेकाथलीट बने तेजस्विन शंकर कॉमनवेल्थ ...
-
CWG 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में डबल धमाल, नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज
Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में देश को दो मेडल हाथ लगे। नीरज चोपड़ा ने (85.83 मीटर) ने सिल्वर जीता, जबकि यशवीर ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago