Commonwealth Games: तेजस्विन शंकर ने शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 'डेकाथलॉन' में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हाई जंपर से डेकाथलीट बने तेजस्विन शंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में दो अलग-अलग इवेंट्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले, उन्होंने बर्मिंघम में 2022 एडिशन में पुरुषों की हाई जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
8,000-प्वाइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय डेकाथलीट तेजस्विन ने ग्लासगो में 'ट्रैक एंड फील्ड' कॉम्पिटिशन के सबसे मुश्किल इवेंट में 7,976 प्वाइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
हेप्टाथलॉन और डेकाथलॉन दोनों में मौजूदा एशियन चैंपियन तेजस्विन, ग्रेनाडा के विक्टर लिंडन से पीछे रहे, जिन्होंने सीजन के बेस्ट 8096 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि कनाडा के डेमियन वार्नर ने 8036 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता।