Asian Games: इलावेनिल वालरिवन ने 'एशियन गेम्स 2026' में रविवार को देश के लिए दो सिल्वर मेडल जीते। इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधा। इससे पहले, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ टीम स्पर्धा में देश को सिल्वर जिताने में अहम योगदान दिया।
वर्ल्ड कप 2019 में गोल्ड जीतने वालीं इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 252.4 प्वाइंट्स हासिल किए। जापान की हिनाता ताइची (253.0) ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि साउथ कोरिया की ह्योजिन बान (230.4) ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।
वहीं, टीम स्पर्धा में तीन खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर हासिल करते हुए पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत के लिए क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर किया और व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं, जिससे भारत के लिए टीम सिल्वर मेडल सुनिश्चित हुआ।