Brazil Fans Watch FIFA World: भारत और ब्राजील के बीच अक्टूबर 2026 की शुरुआत में एक दोस्ताना मैच खेला जा सकता है। ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) कोलकाता में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच आयोजित करने के लिए भारतीय स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजर के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है।
ईएसपीएन ब्राजील की शुरुआती रिपोर्ट्स और बाद में 'एस्टाडाओ' जैसे आउटलेट्स की पुष्टि से पता चलता है कि आधिकारिक घोषणा से पहले सिर्फ अनुबंध का अंतिम विवरण तय होनी बाकी है।
मीडिया आउटलेट ने सीबीएफ से इसकी भी पुष्टि की है कि ब्राजील 2027 में और भी घरेलू फ्रेंडली मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है, खासकर उन शहरों में जिन्हें आमतौर पर नेशनल टीम के शेड्यूल में नजरअंदाज कर दिया जाता है। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप के दौरान, कोलकाता शहर की सड़कों पर नेमार और विनी जूनियर के म्यूरल (दीवारों पर बनी पेंटिंग) ने यहां फुटबॉल के प्रति फैंस की दीवानगी को साबित किया था।