Cup match
भारत-ब्राजील अक्टूबर में फुटबॉल मैदान पर होंगे आमने-सामने, जानिए कब और कहां खेला जाएगा फ्रेंडली मैच?
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "एआईएफएफ को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में भारत के खिलाफ एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी।"
ऐसा पहली बार होगा, जब ब्राजील की सीनियर नेशनल टीम भारत में खेलेगी। हालांकि, ब्राजील के कई फुटबॉल स्टार, जिनमें महान पेले भी शामिल हैं, भारत में खेल चुके हैं। पेले ने सितंबर 1977 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 80,000 से ज्यादा दर्शकों के सामने न्यूयॉर्क कॉसमॉस की तरफ से मोहन बागान के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला था, जो रोमांचक 2-2 से ड्रॉ रहा था।
Related Cricket News on Cup match
-
भारत-ब्राजील के बीच खेला जा सकता है दोस्ताना मैच, बातचीत अंतिम दौर में: रिपोर्ट
Brazil Fans Watch FIFA World: भारत और ब्राजील के बीच अक्टूबर 2026 की शुरुआत में एक दोस्ताना मैच खेला जा सकता है। ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) कोलकाता में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच आयोजित करने के ...