Brazil Fans Watch FIFA World: पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एक फ्रेंडली मैच खेला जाएगा।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "एआईएफएफ को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में भारत के खिलाफ एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी।"
ऐसा पहली बार होगा, जब ब्राजील की सीनियर नेशनल टीम भारत में खेलेगी। हालांकि, ब्राजील के कई फुटबॉल स्टार, जिनमें महान पेले भी शामिल हैं, भारत में खेल चुके हैं। पेले ने सितंबर 1977 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 80,000 से ज्यादा दर्शकों के सामने न्यूयॉर्क कॉसमॉस की तरफ से मोहन बागान के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला था, जो रोमांचक 2-2 से ड्रॉ रहा था।