हैंडबॉल : गति और रोमांच का खेल, जिसमें टीमवर्क की भूमिका अहम (Image Source: IANS)
हैंडबॉल तेज गति का एक ऐसा खेल है, जिसमें दो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। इस खेल में गति, फुर्ती, रणनीति और टीमवर्क की अहम भूमिका होती है।
19वीं शताब्दी के अंत में पहली बार हैंडबॉल खेला गया था। इस खेल की शुरुआत स्कैंडिनेवियाई देशों के साथ जर्मनी में हुई थी। शुरुआत में यह 11 खिलाड़ियों वाला एक खेल था, जिसे आउटडोर खेला जाता था। इसे 'फील्ड हैंडबॉल' के नाम से पहचान मिली। 1910 के आसपास स्वीडन में 'इंडोर हैंडबॉल' की शुरुआत हुई, जो फील्ड हैंडबॉल की तुलना में अधिक लोकप्रिय हुआ।
1919 में कार्ल शेलेंज ने नियमों में बदलाव किए और 1925 में पुरुषों का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया। यह मुकाबला जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच था। हैंडबॉल ओलंपिक खेल भी है, जिसकी लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ रही है।