म्यांमार के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 मेंस टीम (Image Source: IANS)
भारत की अंडर-17 मेंस फुटबॉल टीम 3 और 5 मार्च को यांगून में म्यांमार के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी। फिलहाल भारतीय टीम एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारी कर रही है।
ब्लू कोल्ट्स इस साल पहले ही चार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेल चुकी है। इस टीम ने गोवा में ताजिकिस्तान और अंताल्या में तुर्किये के खिलाफ दो-दो मैच खेले थे।
तुर्किये से लौटने के बाद, बिबियानो फर्नांडीस की टीम ने गोवा में ट्रेनिंग जारी रखी है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने गुरुवार को एक रिलीज में बताया कि इंडिया अंडर-17 टीम 28 फरवरी को म्यांमार की राजधानी के लिए रवाना होगी।