पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में जमानत के लिए सुशील कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर शु्क्रवार (20 फरवरी) को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। 6 फरवरी को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद सुशील ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया है।
सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ के मर्डर केस में मई 2021 से जेल में हैं। सुशील पर सागर की हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि सागर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था, जिसके चलते उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आई थीं। इस हमले की वजह से सागर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में सागर के दो दोस्त भी बुरी तरह से घायल हुए थे। इसके बाद सुशील को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया था।