झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चौथे दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हो गया। 20 स्वर्ण पदकों के साथ भारतीय दल ने अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर जगह बनाई। चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित थी।
भारतीय दल 20 स्वर्ण पदकों और कुल 58 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। श्रीलंका ने भी बेहद प्रभावी प्रदर्शन किया और 16 स्वर्ण सहित 40 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ नेपाल तीसरे स्थान पर रही। बांग्लादेश (3 कांस्य) और मालदीव (1 कांस्य) चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। भूटान को चैंपियनशिप में एक भी पदक नहीं मिला।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन (रविवार को), कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नए मीट रिकॉर्ड देखने को मिले। पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में, भारत के रुचित मोरी ने 50.10 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, उनके बाद कुडा लियानागे अयोमा (श्रीलंका) और कर्ण बाग (भारत) का स्थान रहा।