Siniakova and Townsend bag Wimbledon women's doubles title (Image Source: IANS)
चेक-अमेरिकी जोड़ी कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड ने नंबर 2 सीड गैब्रिएला डाब्रोवस्की और एरिन रूटलिफ को हराकर विंबलडन महिला युगल खिताब जीता।
सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की। इस जोड़ी ने दो घंटे चार मिनट में मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन जोड़ी को लगातार सेटों में 7-6(5), 7-6(1) से हराकर यादगार जीत हासिल की।
यह जोड़ी के रूप में एक साथ तीसरे टूर्नामेंट में उनका पहला खिताब है।