PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से अपना नाम वापस लेने के बाद भारत वापस लौट आई हैं। सिंधु कुछ समय पहले अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में फंसी हुई थी, लेकिन मंगलवार को सिंधु ने सकुशल वतन वापसी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बैंगलोर में सुरक्षित घर वापसी। पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं, लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं। जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारा इतना अच्छा ख्याल रखा। यह हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से ज्यादा मायने रखता है। अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है।"
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से दुबई के हालात सामान्य नहीं हैं। इसकी वजह से सिंधु ऑल इंग्लैंड में हिस्सा नहीं ले रही हैं। वह अगले हफ्ते स्विस ओपन में हिस्सा लेंगी।