New Delhi: Yonex Sunrise India Open 2026 Badminton Match (Image Source: IANS)
Yonex Sunrise India Open: ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पहले दिन भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर किया। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में लक्ष्य ने मौजूदा चैंपियन चीन के शी युकी को हराकर बाहर कर दिया।
24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने यह मुकाबला 1 घंटे 18 मिनट में 23-21, 19-21, 21-17 से जीता। पहले गेम में लक्ष्य ने आक्रामक खेल दिखाया और 17-10 की बढ़त बना ली थी। हालांकि शी युकी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-17 कर दिया, लेकिन लक्ष्य ने धैर्य बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की। लक्ष्य 13-19 से पीछे चल रहे थे और उन्होंने वापसी की जमकर कोशिश भी की, लेकिन वह यह गेम 19-21 से गंवा बैठे।