ऑस्ट्रेलिया में जारी एएफसी एशियन कप 2026 के उद्धाटन मैच में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया।
साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान ईरान की महिला खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान नहीं गाया। ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने यह कदम ईरान से जुड़ी हालिया मिलिट्री तनातनी और जारी अंदरूनी अशांति के बाद उठाया है।
इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने इस्लामिक क्रांति से पहले के झंडे लहराए, जबकि कई चुपचाप ये सब कुछ देखते रहे। साइडलाइन पर हेड कोच मरजियाह जाफरी ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने मुल्क के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर बयान देने से भी इनकार कर दिया। कोच ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टीम को टूर्नामेंट पर फोकस करने की जरूरत है। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव से गुजर रहा है।