Advertisement

हम 'नेशंस लीग' जीतने के हकदार थे : पुर्तगाल कोच मार्टिनेज

Nations League: स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे। मार्टिनेज ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम खिताब जीतने के हकदार थे।

Advertisement
IANS News
By IANS News June 09, 2025 • 13:38 PM
'We deserved to win the trophy', says Portugal coach Martinez after Nations League triumph
'We deserved to win the trophy', says Portugal coach Martinez after Nations League triumph (Image Source: IANS)

Nations League: स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे। मार्टिनेज ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम खिताब जीतने के हकदार थे।

म्यूनिख फुटबॉल एरीना में खेले गए नेशंस लीग फाइनल में निर्धारित समय में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। पेनल्टी में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल दो बार यूईएफए नेशंस लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई।

जीत के बाद पुर्तगाल के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा, "फाइनल में जीत पर गर्व है। जीत बेहद अहम थी। हमने उस टीम के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की जिसे फाइनल खेलने का अनुभव है। मुझे अपने खिलाड़ियों का खेल और रवैया पसंद आया। हम जीत के हकदार थे।"

हेड कोच ने कहा कि 11 से ज्यादा खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है। यह खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। मैच को लेकर हमारा दृष्टिकोण बेहद स्पष्ट था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी जब मैदान में आए तो आक्रामक दिखे, इसने जीत में हमारी मदद की।

स्पेन ने 2024/25 नेशंस लीग में 10 मैचों में 25 गोल किए, जो प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में खेलने वाले और गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो की उम्र 40 साल 4 महीने और 4 दिन है। इससे पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के नाम था। 2023 में स्पेन के खिलाफ वह 37 वर्ष 282 दिन की उम्र में खेले थे।

इस बार जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस फाइनल में पहुंची थी। पुर्तगाल ने जर्मनी को और स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस जर्मनी को हराकर तीसरे स्थान पर रही।

स्पेन ने 2024/25 नेशंस लीग में 10 मैचों में 25 गोल किए, जो प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में खेलने वाले और गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो की उम्र 40 साल 4 महीने और 4 दिन है। इससे पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के नाम था। 2023 में स्पेन के खिलाफ वह 37 वर्ष 282 दिन की उम्र में खेले थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS


Advertisement
Advertisement