विंबलडन 2024 के पुरुष युगल का खिताब ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा की जोड़ी ने जीत लिया है। यह एक रोमांचक खिताबी मुकाबला था, जहां इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को मात दी।
हेलियोवारा और पैटन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और जॉर्डन थॉम्पसन की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। हेलियोवारा और पैटन को 6-7(7), 7-6(8), 7-6 (11-9) से जीत दर्ज करने के लिए दो घंटे और 49 मिनट की कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
हेलियोवारा ने चोट के कारण 11 साल पहले टेनिस खेलना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने चार साल से भी कम समय में एल्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की और यात्री गाइड के रूप में सेवा करने के लिए हर सुबह 5 बजे हेलसिंकी एयरपोर्ट पर काम किया। उन्होंने 2017 में वापसी की और तब से सात टूर-स्तरीय युगल खिताब जीते हैं।