Ankle injury
Advertisement
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, अब भारत को किससे होगी आस?
By
IANS News
August 29, 2026 • 21:48 PM View: 13
Neeraj Chopra Ruled Out: 20वां एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे, जिससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टखने की चोट के शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।
2026 का सीजन चोपड़ा के लिए पहले से ही मुश्किल भरा रहा। पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान होने के कारण उनकी वापसी जून तक टल गई थी। हालांकि, पूरी तरह फिट न होने के बावजूद भारतीय स्टार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल (85.83 मीटर) जीतने के बाद लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
अगले महीने के आखिर में जापान में शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स पर ध्यान देने से पहले, वह पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अब यह संभव न होगा। इस चोट के कारण नीरज 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और 11 से 13 सितंबर के बीच वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Ankle injury
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement