Billie jean king cup group
Advertisement
बिली जीन किंग कप: इंडोनेशिया से हारा भारत, कोरिया की जीत का सिलसिला जारी
By
IANS News
April 09, 2026 • 23:58 PM View: 277
Billie Jean King Cup Group: बिली जीन किंग कप ग्रुप-I एशिया/ओशिआना मुकाबलों में भारत को गुरुवार को इंडोनेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में इंडोनेशिया ने दोनों सिंगल्स मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली।
पहले सिंगल्स मुकाबले में वैष्णवी अडकर को प्रिस्का मैडेलिन नुग्रोहो के खिलाफ कड़े मुकाबले में 7-6(3), 6-7(3), 6-3 से हार झेलनी पड़ी। मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां अडकर ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंचाया, लेकिन तीसरे सेट में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने बाजी मार ली।
दूसरे सिंगल्स में सहजा यमलापल्ली को जेनिस त्जेन के खिलाफ 6-2, 6-1 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिससे इंडोनेशिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। खबर लिखे जाने तक रुतुजा भोसले और अंकिता रैना इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ डबल्स मुकाबला खेल रही थीं।
Advertisement
Related Cricket News on Billie jean king cup group
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago