Commander tommy
Advertisement
Golden Globe Race: पृथ्वी का चक्कर लगा चुके कमांडर टॉमी ने पूरी की 'गोल्डन ग्लोब रेस'
By
IANS News
October 31, 2023 • 13:41 PM View: 745
गोल्डन ग्लोब रेस (जलयात्रा दौड़) 2022 को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) पहले भारतीय कमांडर बन गए हैं। उन्होंने 236 दिन 14 घंटे और 46 मिनट तक नौकायन किया। इस दौरान फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका भी पहुंचे। इससे पहले कमांडर टॉमी बिना रुके पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कमांडर टॉमी ने गोल्डन ग्लोब रेस (जीजीआर 22) में दूसरा स्थान हासिल करके इतिहास रचा है। इसके साथ ही वह दौड़ पूरा करने वाले पहले एशियाई भी बने। 4 सितंबर 2022 को तट छोड़ने के बाद से वह 236 दिन 14 घंटे और 46 मिनट तक नौकायन कर दक्षिण अफ्रीका के कर्स्टन नेउशाफर के पीछे फ्रांस के लेस सेबल्स-डी'ओलोन लौटे। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 30 अक्टूबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।
Advertisement
Related Cricket News on Commander tommy
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago
-
- 4 days ago