Advertisement
Advertisement

Cricket world cup

Ahmedabad : ICC Men's Cricket World Cup 2023 final between India and Australia
Image Source: IANS
Advertisement

विराट के विकेट पर कमिंस ने कहा, 'वो क्षण हमेशा याद रहेगा'

By IANS News November 26, 2023 • 15:10 PM View: 314
Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप 2023 विजेता कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि जब उन्होंने खिताबी मुकाबले में विराट कोहली को आउट किया तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खामोशी का वह क्षण कुछ ऐसा था, जिसका वह लंबे समय तक आनंद लेंगे।

19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में कोहली अपनी 54 रनों की पारी के साथ भारत को परेशानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कमिंस की एक शॉर्ट गेंद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

विराट के बाद भारतीय पारी संभल नहीं पाई और भारत 240 रन पर सिमट गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में हासिल कर छठा विश्व कप खिताब हासिल किया।

Advertisement

Related Cricket News on Cricket world cup