Fifa club wc
Advertisement
फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप-2025 के फाइनल में चेल्सी
By
IANS News
July 09, 2025 • 11:00 AM View: 424
FIFA Club WC: फ्लूमिनेंस को 2-0 से मात देकर चेल्सी ने क्लब विश्व कप-2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस सेमीफाइनल मैच के हीरो जोआओ पेड्रो रहे। दोनों गोल इसी खिलाड़ी ने दागे।
'ब्लूज' के नए सदस्य ने दोनों हाफ में शानदार गोल करते हुए ब्राजीलियन टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब चेल्सी का सामना रियल मैड्रिड सीएफ और पेरिस सेंट-जर्मेन के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
70 हजार से ज्यादा फैंस से भरे स्टेडियम में चेल्सी को मुकाबले में अपनी पकड़ बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लेना पड़ा। शुरुआती 10 मिनट में उन्होंने गेंद पर कब्जा जमा लिया और कुछ मौके बनाए। जोआओ पेड्रो का पहला गोल 18वें मिनट में आया, उन्होंने 20 गज की दूरी से एक शॉट लगाकर फुटबॉल को गोलपोस्ट के कोने में पहुंचाया।
TAGS
Joao Pedro FIFA Club WC
Advertisement
Related Cricket News on Fifa club wc
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement